गोड्डा, जनवरी 23 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत ग्राम कसबा के बजरंगबली चौंक स्थित राम मंदिर के निर्माण की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर विधि विधान से पूजा पाठ की गई। जिसमें समिति सदस्यों सहित ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 22 जनवरी के ही दिन इस मंदिर की स्थापना धूमधाम से की गई थी। इसके वार्षिकोत्सव पर पंडित शिवम कुमार झा ने विधि विधान से पूजा कराई। जिसमें यजमान के रूप में रविंद्र कुमार मिश्र पूजा पर बैठे थे। पूजा के उपरांत धर्मभीरु महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसकी समाप्ति के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के शंभूनाथ मिश्र, हिमांशु झा, मनोज कुमार झब्बी, विभूति नाथ झा, अभीम शंकर ठाकुर, डॉ पंचदेव आनंद आदि ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.