गोड्डा, मार्च 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता: शुक्रवार को अंचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसबा में काली मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु पुराने एवं जीर्ण हो चुके मंदिर से मां काली के पिंड को अस्थाई तौर पर बने शेड में स्थानांतरित किया गया। इसके लिए देव कुमार मिश्र द्वारा विगत तीन दिनों से सत चंडी पाठ एवं गुरु धाम से आए विद्वान पंडित पुरुषोत्तम ठाकुर द्वारा बताए गए अनुष्ठान किए जा रहे थे। जो शुक्रवार को पूर्ण हुआ। इसके लिए विशेष तौर पर बुलवाए गए श्री ठाकुर द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कर माता का स्थानांतरण कराया गया। इस दौरान माता का आह्वान कर उनकी पूजा एवं हवन के पश्चात उनका पदस्थापन कराया गया। जिसके लिए मां भगवती को इसके लिए मनाया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत यशोधर झा, अक्षय कांत मिश्र, शिव कुमार मिश्र, नवल किशोर मिश्र, सुबोध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.