पूर्णिया, मार्च 29 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा में शनिवार संध्या दुर्गा मां की प्रतिमा के नगर भ्रमण एवं विसर्जन के साथ चैती नवरात्र श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद महावीर चौक स्थित कोसी धार में विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कसबा कुम्हार टोली स्थित गुप्त काली मंदिर में चैती नवरात्र के दौरान प्रतिदिन दोनों समय विधिवत पूजा-अर्चना होती रही। पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और क्षेत्र भक्ति में डूबा नजर आया। वहीं रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न राम मंदिरों में आयोजित यज्ञ भी संपन्न हो गया। कुल मिलाकर कसबा में चैती नवरात्र और रामन...