पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- कसबा, एक संवाददाता। इन दिनों कसबा में बालू माफियों द्वारा जमकर अवैध मिट्टी व बालू की कटाई की जा रही है। कसबा बाजार के किसी भी सड़क पर सुबह से लेकर देर रात तक मिट्टी या बालू से लदे कई ट्रैक्टरों के आते जाते देखे जा सकते है। इन ट्रैक्टरों के हुजूम के कारण आये दिनों कसबा के मुख्य बाजार हो चाहे मदारघाट बाजार या फिर मदरसा चौक यहां हर रोज की जाम लगा रहता है। वहीं कई पुल-पुलिया के नीचे अवैध रूप से मिट्टी और बालू खनन से उसके क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है। मजे की बात है कि बालू व मिट्टी की ढुलाई को लेकर बिना नम्बर वाला ट्रैक्टर प्रयुक्त किया जा रहा है। कई ट्रैक्टर में नम्बर को मिटा दिया गया है। ताकि कभी कोई जांच हो तो ट्रैक्टर वाले ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहे और ट्रैक्टर पर कोई कानूनी कागजी कारवाही नहीं हो सके। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.