पूर्णिया, फरवरी 26 -- कसबा एक संवाददाता। कसबा ही नहीं बल्कि समूचे पूर्णिया जिलावासियों के लिए गौरव का क्षण है कि यहां के युवा एवं प्रतिभाशाली अधिवक्ता पार्थ सार्थी को उनके विधिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक हित के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए "महाबोधि प्राइड इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्व बौद्ध संघ, महाबोधि चैरिटेबल ट्रस्ट, डॉ. आंबेडकर इंटरवेंशन बुद्ध संसद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता रामदास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं अपने हाथों पार्थ सार्थी को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान समारोह में देश-विदेश से अनेक विशिष्ट अतिथ...