पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद स्थित सार्वजनिक श्री शिव मंदिर गुदड़ी बाजार में 2 मार्च को पारंपरिक होलिका दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मंदिर करीब 200 वर्षों से अधिक पुराना और क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त संध्या 6:48 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम और सहायक समाहर्ता महेश प्रसाद (भाप्रसे) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सार्वजनिक श्री शिव मंदिर गुदड़ी बाजार कसबा के अध्यक्ष और अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ...