शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- अखिल भारतीय कश्यप महासभा से जुड़े कश्यप राजपूत समाज समिति सिंधौली में रविवार को कश्यप राजपूत धर्मशाला में जयंती महोत्सव और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी। शिविर में गंगा देवी नेत्र एवं हड्डी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शैलेन्द्र कश्यप और डॉ. मयूर कश्यप नेत्र व हड्डी रोगों की जांच व परामर्श देंगे। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। समिति के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता बढ़ाने और लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...