कश्यप महासभा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दस सूत्रीय मांगपत्र
रुडकी, सितम्बर 22 -- रुड़की, संवाददाता। कश्यप महासभा उत्तराखंड (ट्रस्ट) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कश्यप और प्रदेश महासचिव एसके वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कश्यप समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक उत्थान से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मत्स्य पालन के लिए अलग बोर्ड या परिषद गठित करने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही विभिन्न आयोगों और बोर्डों में कश्यप समाज के शिक्षित लोगों को पद एवं सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रदेश की नदियों, नालों, तालाबों और पोखरों तथा खनन से संबंधित ठेकों और पट्टों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.