कश्यप-निषाद समाज को नहीं मिले संवैधानिक अधिकार: सहनी
बागपत, जुलाई 23 -- बड़ौत। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बागपत में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कश्यप-निषाद समाज अब अपने संवैधानिक अधिकार, सम्मान और आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक ताकत पहचानकर संगठित होना होगा और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। मुकेश सहनी ने कहा कि डॉ. संजय निषाद कश्यप-निषाद समाज को उनका संवैधानिक अधिकार एवं आरक्षण दिलाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे वास्तव में समाज के हितैषी हैं, तो उन्हें या तो केंद्र सरकार से कश्यप-निषाद समाज को आरक्षण दिलाना चाहिए अथवा मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाज के साथ संघर्ष करना चाहिए।मुकेश सहनी ने घोषणा की कि अगले महीने से पूरे उत्तर प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.