सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज की जयंती जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप हिंदू धर्म के प्राचीन, पूजनीय एवं सृजनात्मक वैदिक ऋषियों में प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्हें देवता, असुर, नाग, मानव सहित समस्त जीव-जगत का आदि पिता माना जाता है। वहीं महाराज निषादराज को रामायण का एक प्रमुख पात्र बताते हुए उन्होंने कहा कि वे भगवान राम के घनिष्ठ मित्र थे और निषाद समाज के लिए अत्यंत पूजनीय ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.