कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा समग्र कानपुर प्रांत के बैनर तले निषादराज जयंती के मौके पर तिलक लगाकर केवट सम्मान, वस्त्र वितरण समारोह हुआ। गंगा समग्र कानपुर प्रांत के नदी आश्रित आयाम ने अटल घाट पर महर्षि कश्यप एवं भक्तराज निषादराज की जयंती सेवा भाव के रूप में मनाई। निषाद समाज के उन प्रहरी परिवारों का सम्मान किया गया जो पीढ़ियों से नदियों के संरक्षण और सेवा से जुड़े हैं। नाविकों को तिलक लगाकर वस्त्र, फल टोकरी, मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। त्रेतायुग में निषादराज ने प्रभु राम को पार लगाया था और आज ये केवट समाज गंगा की निर्मलता के प्रहरी बने हैं। इस मौके पर गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर आचार्य काली चरण दीक्षित की टोली ने अटल घाट पर भव्य गंगा आरती कराई। आरती का नजारा देखने को बड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.