रुडकी, अप्रैल 6 -- रुड़की। सिक्खर चौराहे पर महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन पूजन कर की गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सद्भाव और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद कश्यप, बॉबी कश्यप, अरविंद, आदेश कश्यप, दीपांशु कश्यप, आदित्य उर्फ शेखर चौधरी, राजेश सैनी, साहब सिंह सैनी, जोधसिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...