बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। कश्मीर में हत्या का शिकार हुए किरतपुर निवासी युवक इमरान का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उसके घर पहुंचा तो पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। जैसे ही शव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में इमरान को नम आंखों से उनके बिरादरी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। यह भी पढ़ें- किरतपुर के युवक की कश्मीर में हत्या, पार्क में मिला शवजनाजे में शामिल लोग चेयरमैन अब्दुल मन्नान, सपा नेता शाहिद अली खां, साईम राजा, विधायक प्रतिनिधि पुरूषोत्तम कुमार, असपा नेता मुदस्सिर जमा खां, अशरफ जमील एड., सभासद नफीस अहमद, मौ. इस्लाम पूर्व सभासद नसीम अर्शी सहित जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और परिवार को सांत्वना दी।12 दिन पहले गया था कश्मीर किरतपुर ...