कश्मीर में लौरिया के युवक की संदिग्ध मौत
बगहा, जुलाई 11 -- लौरिया। जम्मू कश्मीर के जम्मू में लौरिया थानाक्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बसवरिया गांव के एक युवक की मौत संदिग्धावस्था में होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान चंद्रिका कुशवाहा के पुत्र राजकुमार कुशवाहा (21) के रूप में हुई है। वह करीब एक माह पहले दूसरी बार कश्मीर में किसी सेब बगान में सेब तोड़ने का काम करता था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है। मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। इधर मृतक का भाई तूफानी महतो जो श्रीनगर में काम करता है ने बताया कि उसके छोटे भाई राजकुमार की शादी पिछले साल नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया गांव में हुआ था। इधर उसका पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। श्री महतो ने बताया कि उसके भाई की मौत कैसे हुई है, इस बात को वहां के लोग सही नहीं बता रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.