देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर नागेश्वर पुजहर का आकस्मिक निधन 10 अप्रैल को कश्मीर में हो गया। उसका पार्थिव शरीर अब तक गांव नहीं पहुंच सका है, हालांकि शव देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मृतक परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, उसी की आय पर पूरा घर निर्भर था। उसकी मौत के बाद पत्नी और पांच छोटे बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। परिजनों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पिछले तीन दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला है। परिवार के अनुसार, नागेश्वर पुजहर मजदूरी करने के लिए कश्मीर गए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है। सबसे अधिक पीड़ा की स्थिति यह है कि मृतक की मां, जो लगभग 75 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.