नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने गांदरबल के अरहामा गांव के जंगल वाले इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इसके बाद सर्च ऑपरेशन को और सघन कर दिया गया है। सेना ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर लिखा, "तलाशी अभियान के दौरान सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। चुनौती मिलने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हमारे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। अभियान जारी है।" सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी के बाद किसी भी तरह की घुसपैठ रोकने के लिए पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.