मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कश्मीर में पोस्टेड भारतीय सेना के जवान रवि कुमार सिंह ने शेखपुर स्थित मकान पर जबरन कब्जा कर लिए जाने की एफआईआर अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते साल 29 अगस्त को शेखपुर में एक जमीन खरीद की थी, जिस पर अस्बेस्टस का मकान बना हुआ था। उसी मोहल्ला के आनंद कुमार ने मकान पर कब्जा कर लिया है। वह धमकी दे रहा है कि मकान पर आया तो हत्या कर देगा। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि आर्मी के जवान के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.