कश्मीर में पाकिस्तान ने बांटे हथियार, अब हमें बोल रहे आतंकी; PoK में उठी भारत के समर्थन में आवाज
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी आंदोलन चरम पर पहुंचता जा रहा है। रावलकोट के ईदगाह मैदान में 80 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों का जुटान हुआ। इस विशाल जनसभा के दौरान जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के शीर्ष नेता सरदार अमन खान ने पाकिस्तानी सरकार और वहां की सेना को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी के सैन्य मुख्यालय तक हड़कंप मचा दिया है। अमन खान ने सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना पर कश्मीर में आतंकवाद को प्रायोजित करने और स्थानीय लोगों को हथियार थमाने का आरोप लगाया है। ईदगाह मैदान में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए सरदार अमन खान ने पाकिस्तानी सेना के दोहरे चरित्र को बेनकाब किया। उन्होंने गरजते हुए कहा, "यह कोई और नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तानी सेना थी जिसने सबसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.