नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन के बयान को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से संबंधित मामले में किसी भी बाहरी पक्ष की कोई भूमिका स्वीकार नहीं होगी।

तुर्किये की टिप्पणी पर भारत की प्रतिक्रिया तुर्किये की टिप्पणी पर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि आपने जिन टिप्पणियों का उल्लेख किया वे तुर्किये के राष्ट्रपति द्वारा की गई थीं। भारत तुर्किये के राष्ट्रपति द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान भारत और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अनुचित संदर्भों को अस्वीकार करता है। यह मामला भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से संबंधित है और...