कश्मीर नहीं, PoK की बात करो; भारतीय दूत ने UN में पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी
न्यूयॉर्क, सितम्बर 26 -- संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत ने राइट टू रिप्लाई के तहत करारा पलटवार किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद, सेना के शासन, अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार दोहराए जाने वाले झूठ सच नहीं बन जाते। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पाकिस्तान को हमारे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके की बात करनी चाहिए कि वहां कितने बुरे हालात हैं।ओसामा बिन लादेन का जिक्र कर पाकिस्तान को घेरा पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान को 'बेतुका' बताते हुए कहा कि दुनिया को 9/11 आतंकी हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.