नई दिल्ली, जनवरी 24 -- 24 घंटे से भी कम समय में पंजाब से 2768 टन चावल कश्मीर पहुंचाए गए नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने कश्मीर घाटी के लिए खाद्यान्न (चावल) की पहली पूर्ण रेलवे रैक (42 वैगन) का सफल संचालन किया। पंजाब के संगरूर रेल टर्मिनल से अनंतनाग गुड्स शेड तक पहली पूर्ण रेलवे रैक से चावल भेजा गया। इससे पहले, घाटी में केवल ''मिनी रैक'' (21 वैगन, 1384 टन क्षमता) ही प्राप्त होती थी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह उपलब्धि उच्च-क्षमता वाले रेल परिवहन की दिशा में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। बीते वर्ष ही भारतीय रेलवे ने कश्मीर तक रेल लाइन बिछाकर उस पर रेलगाड़ियों का परिचालन शुरु किया है।इससे न केवल यात्रियों के लिए आवागमन आसान हुआ है बल्कि माल की ढुलाई भी बेहतर हुई है। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.