कश्मीर गए यूपी के नाबालिग युवक का किया धर्मांतरण, इस्लाम कबूल करने का वीडियो परिवार को भेजा
वरिष्ठ संवाददाता, मई 18 -- यूपी से रोजगार की तलाश में कश्मीर गए बिजनौर के एक किशोर का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का संवेदनशील मामला सामने आया है। लड़के के माता-पिता और पीड़ित परिवार के पास किसी अज्ञात नंबर से किशोर के इस्लाम कबूल करने का वीडियो भेजा गया है, जिसके बाद से माता-पिता सदमे में हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। हिंदू संगठनों ने परिवार को मदद का भरोसा दिया है और पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित किशोर कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के रावली रोड स्थित एक गांव का रहने वाला है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण सभी लोग मेहनत-मजदूरी करते हैं। इसी सिलसिले में उनका 17 वर्षीय बेटा कुछ समय पहले कश्मीर गया था, जहां वह एक हेयर कटिंग सैलून पर काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.