लखनऊ, मार्च 16 -- आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ कश्मीर घूमने के लिए जन्नत-ए-कश्मीर का हवाई टूर पैकेज ला रहा है, जो 17 से 22 अप्रैल तक रहेगा। आईआरसीटीसी के सीआरएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर आने - जाने की व्यवस्था फ्लाइट से है। खाने - पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल एवं हाउस बोट में की गई है। यात्रा के दौरान डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन , हजरतबल दरगाह आदि का भ्रमण कराया जाएगा। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.