कश्मीर के लाल का कमाल, AI की मदद से पास की यूपीएससी सीडीएस परीक्षा, हासिल की AIR 107
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- सफलता किसी सुविधाओं की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही रणनीति, निरंतरता और AI का सही इस्तेमाल आपको मंजिल तक पहुंचा सकता है। इस बात को पूरी तरह से सच कर दिखाया है कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले 22 साल के मोहम्मद ओवैस भट्ट ने। ओवैस ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया 107वीं रैंक (AIR 107) हासिल की है। लगभग साढ़े चार साल के कड़े संघर्ष और दो बार मिली असफलता के बाद अपने तीसरे प्रयास में उन्हें यह शानदार कामयाबी मिली है। ओवैस की इस सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने महंगी कोचिंग के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर यह मुकाम हासिल किया।ChatGPT और यूट्यूब को बनाया सफलता का हथियार अपनी तैयारी की अनूठी रणनीति साझा करते हुए ओवैस भट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.