कश्मीर के मामले में घुसा चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर जारी कर दिया बयान
नई दिल्ली, मई 26 -- चीन ने एक बार फिर अपनी हद पार की है। हाल ही में चीन ने पाकिस्तान के साथ एक साझा बयान जारी कर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर टिप्पणी की है। जाहिर है यह बयान सीधे तौर पर भारत की संप्रभुता से जुड़ा है और चीन भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर चीन पहुंचे हुए हैं। चीन की तरफ से यह बयान इन नेताओं के साथ बैठक के बाद ही आया है। शहबाज शरीफ की बीजिंग यात्रा के दौरान जारी एक संयुक्त बयान में चीन ने फिर से पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हुए कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत सुलझाने की बात कही है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में मुताबिक बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई हाई-लेवल बैठक के बाद चीन और पाकिस्तान ने एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया है। इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.