कश्मीर के अनंतनाग में 2 जगहों पर फटे बादल, पहलगाम और शंगुस में अचानक आई बाढ़; कई होटल जलमग्न
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार देर शाम प्रकृति का भीषण रूप देखने को मिला। एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने (Cloudburst) की घटनाएं सामने आईं। इसके कारण शंगुस और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में अचानक बाढ़आ गई। बाढ़ के पानी ने कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचाया है और कई रिहायशी इलाकों सहित होटलों व रिसॉर्ट्स को जलमग्न कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, राहत की बात यह है कि इन दोनों हादसों में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की पहली घटना शंगुस के चटरगुल के ऊपरी इलाकों में हुई। इसके बाद वहां से बहने वाले आरीपथ नाले का जलस्तर अचानक बहुत तेजी से बढ़ गया। बाढ़ का पानी अपने साथ भारी मात्रा में कीचड़, पत्थर और मलबा लेकर नीचे की ओर आया और देखते ही देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.