कश्मीर की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया 'बर्फ'
मेरठ, जून 10 -- कला रंग भारती की ओर से लहर नाट्य मंच द्वारा नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में चर्चित हिंदी मनोवैज्ञानिक सस्पेंस नाटक बर्फ का मंचन किया। नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया और अंत तक बांधे रखा। शुभारंभ भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, मेला समिति सदस्य ईश्वर चंद गंभीर और नासिर सैफी ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज रहे। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता रहे। नाटक का निर्देशन अनुज शर्मा ने किया। कहानी प्रसिद्ध लेखक सौरभ शुक्ला द्वारा लिखी गई है। नाटक 'बर्फ' कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक संवेदनशील कहानी है। जिसमें आतंकवाद, विस्थापन और मानवीय भावनाओं को प्रस्तुत किया गया।
कहानी का सार कहानी में गुलाम रसूल और उसकी पत्नी नफीसा की जिंदगी दिखाई गई। जो अपने खोए हुए बेटे की यादों के बीच एक चाइनीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.