मुरादाबाद, जुलाई 17 -- मुरादाबाद। जम्मू कश्मीर के हस्तशिल्प उद्योग से जुड़ी बारीकियां मुरादाबाद में कार्यरत डिप्टी कमिश्नर, इंडस्ट्री दीपेंद्र कुमार ने सीखीं। वह सरकार की तरफ से आयोजित जम्मू कश्मीर के टूर में शामिल हुए। जहां उन्होंने श्रीनगर में आयोजित कार्यशाला में वहां की इंडस्ट्री से जुड़ी बारीकियां सीखीं। वह जम्मू कश्मीर के शॉल उद्योग का बारीकी से जायजा लेने के लिए फील्ड विजिट पर भी गए। डीसी दीपेंद्र कुमार ने बताया कि कश्मीर में शॉल उद्योग काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। खास खूबियों वाली शॉल की कीमत लाखों रुपए में भी है। विदेशी पर्यटकों को भी वहां के उत्पाद खासा प्रभावित कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...