गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। कश्यप कश्मीरी सभा ने सोमवार को सेक्टर-23/23ए के पालम विहार स्थित आगामी मंदिर और हेरिटेज सेंटर के स्थल पर पहला हवन पूजन के साथ वार्षिक आम सभा की। यह पवित्र हवन मानव जाति के कल्याण और विश्व शांति के लिए किया गया। विशेष रूप से मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में विश्व में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में गुरुग्राम और फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर सामुदायिक एकता और उत्साह का परिचय दिया। एजीएम की कार्यवाही के बाद दोपहर 1:30 बजे हवन की पूर्णाहुति संपन्न हुई। सभा अध्यक्ष डॉ. अनिल वैष्णवी ने विश्व में शीघ्र शांति स्थापित होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.