नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राजधानी दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर जाम की समस्या को कम करने के लिए कश्मीरी गेट आईएसबीटी व उत्तर भारत के राज्यों के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसों को नया रूट मिल सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अध्ययन कर परिवहन आयुक्त को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि आउटर रिंग रोड वाला रूट खत्म कर इन बसों का आना-जाना दिल्ली-देहरादून हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कराया जाए। इस एक कदम से दोहरा फायदा होगा। एक तरफ आउटर रिंग रोड से बसें हटने से उस पर दबाव कम होने के कारण जाम की समस्या में कमी आएगी, दूसरा बस यात्रियों के सफर का समय घटेगा। वहीं इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह भी पढ़ें- तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन डेक मॉडल पर बनेगा, ऊपर हॉल और नीचे होगा प्लैटफॉर्म काफी बसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.