लखनऊ, फरवरी 14 -- श्री अमरेश्वर महादेव मन्दिर आलमबाग में पवित्र महाशिवरात्रि महापर्व के मौके पर श्री बाबा केदारनाथ सेवा समिति की ओर से बाबा शिव का अभिषेक कश्मीर से लाई केसर और 151 लीटर दूध से अमरनाथ यात्री करेंगे। इसके बाद भक्तों को ठंडाई और प्रसाद वितरण होगा। समिति संरक्षक प्रियंक कुमार शुक्ला ने बताया कि संस्था हर साल महाशिवरात्रि पर पांच दिनों का अखंड भण्डारा अमरेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित कर रही है। इसमें कांवड़ियों के लिए जलपान, दवा, विश्राम आदि का पूरा प्रबंध होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.