बहराइच, फरवरी 18 -- नवाबगंज, संवाददाता। मंगलवार रात को नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर पंडित गांव के मजरा बक्शी में कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह ने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लखनऊ से आए कव्वाल सूफी नियाजी के देश भक्ति व नातिया कलाम ग़ज़ल सुनाया। दर्शकों ने खूब लुत्फ लिया। दर्शक झूमे और तालियों से कलाकारों को वाहवाही दी। कार्यक्रम की शुरुआत में कलाम पड़ा सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा जिस पर दर्शक झूम उठे। उन्होंने नातिया कलाम गाया भर दो झोली मेरी या मुहम्मद, तेरे दर से लौटा न कोई खाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह ने कव्वाल सूफी नियाजी को उनकी शानदार प्रस्तुति पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गो...