कव्वालों ने शाह की शान में कलाम पेश कर बांधा समां
अमरोहा, जून 1 -- अमरोहा, संवाददाता। हजरत पीर शाह अब्बन बदरे चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के चौथे दिन कव्वालों ने शाह की शान में सूफियाना कलाम पेश करते हुए समा बांध दिया। वहीं, रोजा-ए-मुकद्दसा पर दिनभर नूर बरसता रहा, मन्नतें लेकर हाजिरी देने पहुंचे जायरीनों ने मजार-ए-मुबारक पर गुलपोशी कर अपनी अकीदत का इजहार किया। मंगलवार को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन किया जाएगा।शहर के मोहल्ला पीरजादा स्थित खानकाह में रिवायत के मुताबिक सोमवार को उर्स के चौथे दिन की शुरुआत कुरआन ख्वानी से हुई। दिन निकलते ही अकीदतमंदों का बाबा की खानकाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कव्वाली का सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। बरेली के जिशान-फैजान, रामपुर के मास्टर मोहम्मद अहमद, जावेद साबरी व सुबहान नियाजी समेत अन्य कव्वालों ने अपने-अपने कला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.