मुरादाबाद, फरवरी 15 -- तहसील क्षेत्र के गांव ईलर में हजरत ख्वाजा मोहम्मदीन चिश्ती का 294 वां उर्स आयोजित किया गया ,जिसमें कव्वालों ने मुकाबला पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मजार पर चादरपोशी कर लोगों ने मन्नतें मांगी। हजरत ख्वाजा मोहम्मददीन चिश्ती का 294 वां उर्स का पूर्व ब्लाक प्रमुख डिलारी मुजाहिद अली ने फ़ीता काटकर उर्स का उद्घाटन किया। कव्वालों तस्लीम आरिफ बदायूं ,जारा डिस्को और बेबी डिस्को ने कव्वालियों का मुकाबला पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुजाहिद अली ने इस दौरान कहा कि बाबा साहब के मजार के सौंदर्य करण और अकीदतमंदों की सुविधाओं के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान शावेज़ अली, मुर्तजा हुसैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.