रुद्रपुर, मार्च 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर तद्भव परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भूरारानी सेवा केंद्र के तत्वावधान में सिटी क्लब रुद्रपुर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत भूषण चूघ, संजय ठुकराल, बीके तिलक भाई, ललित राठौर, डॉ. जयंत शाह और परिमल राय ने किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री काव्य श्री जैन ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद कवि उपेंद्र पांडेय ने सरहदों पर न्योछावर जैसी वीर रस की कविता प्रस्तुत कर देशभक्ति का भाव जगाया। कवि जयंत शाह ने 'हे लेखनी लज्जित' के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं को अभिव्यक्ति दी, जबकि हास्य कवि लटूरी लट्ठ ने अपने व्यंग्य और हास्य से श्रोताओं को हंसी से लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में कवि नागेश शांडिल्य और त्यागी अशोक कृष्णम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.