दुमका, अप्रैल 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। रामगढ़ में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में एंकरिंग एवं काव्यपाठ की प्रस्तुति देकर साहित्यकार नवीन चन्द्र ठाकुर ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कवियों और साहित्यप्रेमियों से आत्मीय मुलाकात का अवसर मिला, जिससे आयोजन का वातावरण साहित्यिक ऊर्जा और संवाद से सराबोर रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि गोबिंद गजब, संदीप शरारती, चंदन प्रजापति, संजय मेवाड़, राज रामगढ़ी, ममता सिन्हा, राजेश नाजुक सहित अनेक बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक योगदान और सक्रिय रचनात्मक भूमिका के लिए नवीन चन्द्र ठाकुर को शब्द श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मा...