सीतापुर, अप्रैल 5 -- बिसवां, संवाददाता। साहित्यिक संस्था साहित्य सुधा गीतांजलि के संस्थापक अरविन्द सिंह मधुप की अगुवाई में नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि योगेश चौहान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सरला अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। सरोज गुप्त, अशोक पुष्प, योगेश चौहान, अरविन्द सिंह मधुप, विजय रस्तोगी, रामदास रतन, संध्या त्रिपाठी, धर्मेन्द्र धवल, संदीप यादव सरल,आनंद खत्री आदि के काव्यपाठ की सराहना हुई। मोहित जायसवाल, सुनील रस्तोगी एवं संस्था द्वारा सभी कवियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप अनुरागी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.