बिजनौर, अप्रैल 6 -- अफजलगढ़। कवियों और शायरों ने कवि सम्मेलन-मुशायरे में कलाम प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी। श्रोताओं ने कवियों और शायरों का जमकर उत्साह बर्धन किया। मौहल्ला बेगम सराय स्थित शफीक मार्केट में बज्मे कमर के बैनर तले कवि सम्मेलन-मुशायरे का आयोजन किया गया। "एक शाम वली अंजुम के नाम" कार्यक्रम के तहत नामचीन कवियों और शायरों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता जहीर खान तथा सलीम अंसारी द्वारा शमा रोशन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुशायरे में विभिन्न शायरों ने अपने कलाम प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी।रशीद हमीदी ने कलाम प्रस्तुत करते हुए कहा- कभी बच्चों की खातिर बाप ने परवाह न की, ख्याल अपना भी थोड़ा सा रखा होता तो अच्छा था। कमर धामपुरी ने कहा- जो भटकते हैं क्या खबर उनको, मंजिलों के निशां होते हैं। अनवर धाकड़ ने जोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.