आरा, अगस्त 30 -- आरा। कवि सत्यनारायण के निधन पर भोजपुर जिला हिन्दी सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने की। प्रो. बलिराज ठाकुर ने कवि सत्यनारायण के निधन को हिन्दी की बड़ी और कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यगीत मेरे भारत के कंठहार के रचयिता सत्यनारायण बाबू की समस्त कृतियां भारत की ही नहीं आनेवाली पीढ़ियों की कंठहार बनी रहेंगी। 13 सितंबर 1935 को भोजपुर के गांव 'कोलोडिहरी' में उनका जन्म हुआ था, जिससे भोजपुर की जनता को उन पर गर्व था। यह भी पढ़ें- सत्यनारायण के निधन से हिंदी साहित्य को अपूरणीय क्षति शोक सभा में प्रो. महेश सिंह, डॉ. नंदजी दूबे, जितेंद्र कुमार, शि...