आगरा, जनवरी 24 -- सारंग फाउंडेशन के शुभारंभ समारोह में ओज के कवि सचिन दीक्षित का विधिवत नामकरण किया गया। मनकामेश्वर मंदिर मठ के महंत योगेश पुरी ने सचिन दीक्षित की राष्ट्रवादी एवं सनातन चेतना से ओतप्रोत कविताओं से प्रभावित होकर उन्हें सचिन सारंग नाम प्रदान किया। महंत ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सचिन दीक्षित सारंग धारण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं गीत ऋषि सोम ठाकुर ने की। इस अवसर पर पवन आगरी, शशांक प्रभाकर, रुचि चतुर्वेदी, पदम गौतम सहित अनेक कवि उपस्थित रहे। महापौर हेमलता दिवाकर, दीन दयाल धाम के निदेशक सोनपाल, संस्कार भारती के बांकेलाल सहित अनेक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...