अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़। हिंदी साहित्य और गीत-सृजन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके अलीगढ़ के गीतकार डॉ. अवनीश राही को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित "अटल बिहारी वाजपेयी कवि रत्न सम्मान" प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान आगामी 2 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के द्वारा डॉ. राही को प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी डॉ. राही को विद्या-वाचस्पति (मानद डॉक्टरेट), दिल्ली विधानसभा में "भारत विभूषण" सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...