पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छायावाद के प्रमुख स्तंभ सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में कला भवन साहित्य विभाग की ओर से मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत एक सारस्वत समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र विभाग पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रो. विजया रानी ने की और मुख्य और विशिष्ट अतिथि थे डॉ.शिवमुनि यादव (प्रथम लोकपाल बीएनएमयू), डॉ कामेश्वर पंकज (पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग पूर्णिया विश्वविद्यालय), डॉ प्रभात नारायण झा एवं यमुना प्रसाद बसाक थे। पंत जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और स्थानीय कवियों ने प्रकृति पर आधारित कविताओं का पाठ किया। साहित्य विभाग की संयोजिका डा. निरुपमा राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक अमर साहित्यकार बता...