धनबाद, मार्च 12 -- सुदामडीह निवासी व कवि पंकज कुमार दुबे को इंडोनेशिया के बाली स्थित सुग्रीवा यूनिवर्सिटी में 7 मार्च को आयोजित समारोह में योगीश्वरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंकज कुमार दुबे वर्तमान में बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी काव्य कृति 'राम नाम सत्य है' के लिए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार बाली कल्चर सेंटर एवं सुग्रीवा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. डॉ. आई गुस्टी नगुराह सुडियाना ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं पंकज कुमार दुबे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि भारतीय साहित्य व हिंदी कविता के लिए भी गर्व का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.