हरदोई, जनवरी 11 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व हिंदी दिवस व युवा दिवस पर साहित्यिक संस्था मां आशा फाउंडेशन ने रविवार को साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया। युवा कवियों के लिए आयोजित 'तरुणाई' काव्य गोष्ठी को श्रोताओं ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी सजीव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक अशोक सिंह ने किया। अध्यक्षता कर रहे सजीव अग्रवाल ने कहा कि कवि समाज का आईना होता है। संस्था द्वारा साहित्य की नई पौध को तैयार किया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कदम है। संस्थापक अध्यक्ष कवि अजीत शुक्ल ने बताया कि संस्था जनपद में लगातार साहित्य संवर्धन हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। प्रदेश के पांच जनपदों में संस्था की कार्यकरिणी गठित हो चुकी है। संयोजक आकाश सो...