हाजीपुर, अप्रैल 1 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र किरण मंडल हाजीपुर की ओर से 79वां मधु पर्व संस्कृति-निष्ठा की अमृतमय परंपरा के अंतर्गत 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम संध्या 6 बजे से फैमिली च्वाइस सभागार, यादव चौक में किया गया है। यह जानकारी देते हुए महासचिव अश्वनी आलोक ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी में देश के नामचीन रचनाकार शामिल होंगे। मुख्य रूप से मुख्य अतिथि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, प्रसिद्ध गीतकार देहरादून, विशिष्ट अतिथि डॉ. रवीन्द्र कुमार दिवाकर (बिप्रसे) प्रसिद्ध शायर एडीएम पटना, अतिथि कवि इरशाद अहमद (पटना), दिवाकर दिव्यांग (समस्तीपुर), सलमान (पटना), अमृतेश कुमार मिश्र (जहानाबाद) शामिल होंगे। कार्यक्रम रचनाकार अश्विनी कुमार आलोक की तीन किताबों का विमोचन किया जायेगा। समीक्षा वार्ता साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी प्रस्तुत...