मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- जमालपुर। क्षेत्र के कैमारसूलपुर गांव के निवासी और क्षेत्र के साहित्यिक संस्था गीता श्री साहित्य भारती परिषद के संस्थापक राज नारायण गुप्त कैमी को गुजरात के वलसाड जिले में हार्टफूलनेस ध्यान केंद्र एवं यूनिक रिकॉर्ड ऑफ यूनिवर्स की ओर से गुजरात गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 41 साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक ज्योतिष विद्या के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह सम्मान वस्तु एवं सेवा कर के सहायक कमिश्नर डॉ. रेवाला ने प्रदान किया। साहित्यिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में वीरेन्द्र पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, अजय कुमार, विकास कुमार, आशीष कुमार, कबिन्द्र प्रसाद, राम अचल शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...