मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर। आरडी एंड डीजे कॉलेज के 128वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. कृपाशंकर पाण्डेय शंकर आनन्द के गीत संग्रह कवि-कर्म आग पर चलना है का लोकार्पण किया गया। इस संग्रह में विभिन्न विषयों पर आधारित कुल 27 गीत संकलित हैं। यह उनकी तीसरी पुस्तक है, जिसका प्रकाशन वाराणसी स्थित भारती प्रकाशन से हुआ है। इससे पूर्व उनकी पद चौरासी और नकली ब्रह्मज्ञान पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. पाण्डेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के निवासी हैं तथा वर्तमान में मुंगेर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.