जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन झारखंड और बिहार के तीन साहित्यकारों को सम्मानित करेगा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात कवि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इन्हें स्वदेश स्मृति साहित्यभूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए चयनित साहित्यकारों में सुरेशचंद्र झा, कन्हैयालाल अग्रवाल, हरिकिशन चावला शामिल हैं। संस्थान के मुताबिक, इन्हें यह सम्मान 23 दिसम्बर को तुलसी भवन के प्रेक्षागृह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र सहित 11 हज़ार का चेक दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.