लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- क्षेत्र के पौराणिक धार्मिक स्थल टेढ़ेनाथ धाम पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरी और विशिष्ट अतिथि गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संयुक्त रूप से मां वीणा पाणि के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। मंच का संचालन सुनीत वाजपेई ने किया। टेढ़ेनाथ धाम पर कवि मोहन लखीमपुरी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से आए कवि और कवयित्रियों ने अपनी अपनी रचनाओं से देश के हालातों पर ध्यान रेखांकित किया है। मां की वंदना करिश्मा दीक्षित ने पढ़कर शुरुआत की। मोहन लखीमपुरी ने कहा-राज्य में जिसकी खुशी का चमन, जमाना कह रहा है अमन ही अमन पढ़कर तालियां बटोरी। सतीश शुक्ल ने सुनाया-'धूप में तपाया लाइन में लगाया, आधार दिखाया लेकिन यूरिया जी न मिली तो न मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.