गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित डॉ. सुरेश राय के आवास पर रविवार को सौरभ साहित्य परिषद बरूईन की ओर से कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। गोष्ठी में कवियों और साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी की शुरुआत काव्यकार कामेश्वर द्विवेदी ने सरस्वती वंदना और अपने प्रबंध काव्य उर्मिलेश से छंदों के साथ की, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। इसके बाद नवगीतकार डॉ. अक्षय पांडेय ने मां और पिता पर आधारित मुक्तक छंदों का ऐसा भावपूर्ण पाठ किया कि बैठक का माहौल भाव-विह्वल हो उठा। कवि और गजलकार मिथिलेश गहमरी ने अपनी गजलों औैर रुबाइयों से कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के वरिष्ठ हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.